{"_id":"61f6f07a4f368f11f805d8f5","slug":"two-laborers-fell-while-making-the-roof-one-died-agra-news-agr522843882","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत बनाते समय दो मजदूर गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत बनाते समय दो मजदूर गिरे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित भगवती बाग में रविवार दोपहर को दो मजदूर एक मकान की छत बनाते समय गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
भगवती बाग में पूरन चंद शर्मा के मकान में पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार दोपहर 12:30 बजे मजदूर और राजमिस्त्री काम लगे थे। मजदूर पत्थर रख रहे थे। आंवलखेड़ा निवासी मानिकचंद (33) और उसका साथी इस्लाम नगर निवासी भूरा पैर फिसलने से छत से नीचे आ गिरे। जिस जगह पर रेत रखी थी, वहां पर भूरा गिरा।
इससे उसके ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं मानिकचंद गंभीर घायल हो गए। उनके ऊपर पत्थर भी गिर गया। मकान मालिक और मजदूर दोनों को अस्पताल ले गए, जहां मानिक चंद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि छत बनाते समय पैर फिसलने से दो मजदूर गिर गए थे। इनमें से एक मानिकचंद की मौत हुई है। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।