{"_id":"6144835c8ebc3eb967608e0c","slug":"two-killed-due-to-wall-collapse-due-to-rain-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: बारिश के कारण अलग-अलग हुए हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो बालिकाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बारिश के कारण अलग-अलग हुए हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो बालिकाएं घायल
Fri, 17 Sep 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:30 PM IST
सार
एटा जिले में गुरुवार रात को बारिश कहर बनकर बरसी। बारिश के कारण कई मकान ढह गए। दीवारें गिर गईं। इन हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव कुदेशा में गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर मकान और दीवारें गिर गईं। अलीगंज और जैथरा क्षेत्र में मलबे में दबकर महिला समेत दो की मौत हो गई। मृतका की बेटी और धेवती भी घायल हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी प्रभु दयाल के घर की दीवार गुरुवार रात करीब 12 बजे गिर गई। उनकी 47 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी, 12 वर्षीय बेटी कल्पना और छह वर्षीय धेवती मलबे में दब गई। दीवार गिरने की तेज आवाज से परिजनों की नींद टूटी तो मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। तब तक गुड्डी देवी की मौत हो चुकी थी। घायल बालिकाओं का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन
बारिश बनी मुसीबत: बाढ़ पीड़ितों के लिए फिर से बरसात बनी आफत, प्लास्टिक की तिरपाल पकड़कर गुजारनी पड़ी रात
विज्ञापन
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कुदेशा निवासी पंकज कुमार (32) पुत्र सुरेशचंद्र के ऊपर दीवार गिरने से मौत हुई है। मृतक के भाई आकाश ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे पंकज लघुशंका करने के लिए उठा था। वह दीवार किनारे से जा रहा था, तभी अचानक दीवार गिर गई। जिसके मलबे में वो दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दीवारें गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
यहां गिरे मकान-दीवारें
अलीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दीवार गिर गई। गांव बिल्सड़ पछायां में राजू दुबे के मकान की छत गिर गई। गांव सिहोरी निवासी सहना बेगम का कच्चा मकान गिर गया और भैंस घायल हो गई। सिहोरी के ही पूरन सिंह की झोंपड़ी गिरने से भैंस को चोटें आईं हैं। कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला मोहल्ला कोलियान निवासी अनिल कठेरिया के मकान की छत शुक्रवार सुबह गिर गई। कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।