{"_id":"6110a75b8ebc3e731530c6e4","slug":"two-kanwariyas-dies-three-injured-crashed-by-dcm-loader-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बड़ा हादसा: डीसीएम ने कांवड़ियों को रौंदा, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बड़ा हादसा: डीसीएम ने कांवड़ियों को रौंदा, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Mon, 09 Aug 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:26 AM IST
सार
घटना के बाद साथी कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डीसीएम चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ है। सोरों के लहरा घाट से गंगाजल लेने जा रहे कावड़ियों को गोरहा के समीप डीसीएम ने रौंद दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। इधर घटना के बाद साथी कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने डीसीएम चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा रविवार की रात लगभग 11 बजे हुआ। जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला घनी निवासी विक्रांत (30) पुत्र राकेश, गौरी (8)पुत्र राकेश, लालकिशन (40) पुत्र मुंशीलाल, पंकज(20) पुत्र भंवरपाल, गांव ककरारी निवासी शीलेश (28) पुत्र भोली, गांव जेबड़ा निवासी सुनील (28)पुत्र रामसेवक गंगाजल लेने लहरा गंगा घाट जा रहे जा रहे थे।
विज्ञापन
आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: हर राज का होगा पर्दाफाश, बरामद सामान की होगी फोरेंसिक जांच
विज्ञापन
जब यह बाइक सवार कासगंज- सोरों मार्ग पर गोरहा की ओर गुजर रहे थे, तभी पीछे की ओर से आ रही डीसीएम ने कांवडियों को रौंद दिया। इसमें विक्रांत और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शीलेश, लालकिशन, गौरी और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया है।
मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर घटना के बाद गुस्साए साथी कावड़ियों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को डीसीएम सहित हिरासत में ले लिया है।
दुखद हादसा हुआ है। हादसे के बाद से सख्ती बढ़ा दी गई है। कोई भी कांवड़िया जिले से नहीं गुजरेगा। सीमाएं सील कर दी गई हैं। अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
दुखद हादसा हुआ है। हादसे के बाद से सख्ती बढ़ा दी गई है। कोई भी कांवड़िया जिले से नहीं गुजरेगा। सीमाएं सील कर दी गई हैं। अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।