फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Kanwariyas died in a road accident bringing Kanwar from Kasganj accident happened on Gwalior Highway

UP News: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, कासगंज से लेकर आ रहे थे कांवड़...ग्वालियर हाईवे पर हुआ हादसा

Mon, 29 Jul 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 10:05 AM IST
सार

कासगंज से कांवड़ लेकर आ रहे दो कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसे की  जानकारी मिलने  के बाद परिवार के लोगों में  कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Two Kanwariyas died in a road accident bringing Kanwar from Kasganj accident happened on Gwalior Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दर्दनाक हादसे में दो कांवड़िया की मौत हो गई। दोनों ही कासगंज के सोरोंजी से कांवड़ लेकर आ रहे थे। ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के  जिला शिवपुरी के कस्बा बैराड के रहने वाले रविन्द्र पुत्र  दोलत राम उम्र 24 वर्ष और जियानी  पुत्र करनू उम्र 34 वर्ष निवासी अपने 12 साथियों के साथ कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वो दो दिन पहले घर से निकले थे। आगरा में ग्वालियर हाईवे पर कुनाल कालेज तेहरा के पास में पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांवड़ियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के साथी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। सभी लोग कांवड़ के साथ हाईवे के किनारे चल रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।  गांव गोबरा निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि रविन्द्र अपने पिता दौलतराम के अकेले ही पुत्र थे। उनका एक 5  वर्षीय बेटा और तीन साल की बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed