{"_id":"64c69fd7ebdb884e28052e71","slug":"two-kanwarias-injured-after-falling-from-max-vehicle-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-2560-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैक्स गाड़ी से गिरकर दो कांवड़िया हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैक्स गाड़ी से गिरकर दो कांवड़िया हुए घायल
Sun, 30 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा में करतला-अमांपुर चौराहे पर रविवार की शाम मैक्स से गिरकर दो कांवड़िया घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैक्स गाड़ी से कांवड़िया शाम के समय गंगाजल भरने के लिए कादरगंज स्थित गंगा घाट जा रहे थे। गाड़ी में अमर सिंह, हिमांशु, सुरजीत, शनि, बंटी, लालमन शाक्य, नवलेश, गौतम आदि कांवड़िया सवार थे। इसमें नवलेश शाक्य व गौतम शाक्य गाड़ी में लगे डीजे पर बैठे थे। जब गाड़ी ऊंचाई पर पहुंची, तभी अचानक नवलेश व गौतम का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई। अमांपुर चौराहे पर तैनात उपनिरीक्षक दलवीर सिंह सूचना मिलने पर आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराए।