{"_id":"6878c61f1b99739ca90ee26e","slug":"two-innocent-children-died-in-agra-milk-sample-failed-water-was-found-mixed-in-it-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दूध का नमूना फेल... मिलावटी था मिल्क, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; दूध पीने से दो बच्चों की मौत का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूध का नमूना फेल... मिलावटी था मिल्क, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; दूध पीने से दो बच्चों की मौत का था आरोप
Thu, 17 Jul 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:31 PM IST
सार
आगरा में दो मासूमों की मौत के मामले में दूध के नमूने की रिपोर्ट आ गई है। नमूना फेल आया है। दूध में पानी की मिलावट मिली है। डेयरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज होगा
विज्ञापन
बेटी माहिरा और बेटा अवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कागारौल में बीते शुक्रवार को दूध पीने से दो बच्चों की मौत के आरोप के बाद जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। दूध का नमूना फेल मिला है। ये अधोमानक है और इसमें पानी की मिलावट पाई गई है। डेयरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते शुक्रवार को कागारौल में दो बच्चों के दूध पीने के आरोप के बाद जगनेर रोड कागारौल स्थित बच्चू की डेयरी का निरीक्षण कर जांच के लिए दो नमूने लिए थे।

बुधवार को इसकी रिपोर्ट मिली है, इसमें वसा की मात्रा कम मिली है। इसमें पानी की मिलावट की पुष्टि हुई है। जांच में अन्य कोई रसायन नहीं पाया गया है। ऐसे में विक्रेता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा।
ये था मामला
आगरा के कागारौल कसबा निवासी पशु व्यापारी भूरा के 11 महीने के बेटे अवान और दो साल की बेटी माहिरा की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई थी। दोनों को मां मुस्कान ने दूध पिलाकर सुलाया था। मोहल्ला करबला निवासी भूरा पशुओं की बिक्री का कारोबार दूसरे जिलों में जाकर करते हैं। उनके दो बच्चे अवान और माहिरा थे। गुरुवार सुबह पूरा परिवार ननिहाल में धार्मिक कार्यक्रम में आगरा गया हुआ था, रात में घर लौटकर आए थे। भूरा घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित बच्चू रावत की डेयरी से एक लीटर दूध लेकर आए थे। मां मुस्कान ने दोनों बच्चों को दूध पिला दिया था। आधा लीटर दूध बचा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों बच्चे सो गए।

रात में मां के जागने पर हुई थी जानकारी
रात तकरीबन 12 बजे मां की आंख खुली तो नजर बच्चों पर पड़ी। दोनों को उठाकर देखा। वह किसी तरह की हरकत नहीं कर रहे थे। परिजन दोनों को नजदीक के अस्पताल ले गए। बेटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। बेटी की सांसें चल रही थीं। इस पर उसे दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लाए मगर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में नजदीक के दूसरे अस्पताल ले गए जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई थी। भूरा ने दूध में किसी विषाक्त पदार्थ की आशंका जताई थी।
40 साल से दूध का व्यवसाय कर रहे बच्चू रावत
दोनों बच्चों के पिता भूरा मोहल्ले के ही बच्चू रावत की दुकान से दूध लेकर आए थे। बच्चू रावत 40 वर्षों से क्षेत्र में दूध का व्यापार कर रहे हैं।