फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two illegal hospital seals in Aanwalkheda, ran afoul

आंवलखेड़ा में दो अवैध अस्पताल सील, झोलाछाप भागा

Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two illegal hospital seals in Aanwalkheda, ran afoul
बरहन। स्वास्थ्य विभाग ने आंवलखेड़ा में दो अवैध अस्पताल सील कर दिए हैं। इनमेें से एक आयुर्वेद चिकित्सक का था। दूसरा हॉस्पिटल झोलाछाप का था। मौके पर 13 मरीज मिले, जिनमें छह भर्ती थे। इनको सीएचसी में भर्ती कराया है। टेंट की मेजों पर मरीजों के इलाज का वीडियो वायरल करने के बाद टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एसीएमओ के नेतृत्व में टीम ने आंवलखेड़ा के दिव्यांशी मल्टी हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां डॉ. राहुल सिंह मिले, इनसे चिकित्सकीय डिग्री मांगी तो यह बीएएमएस थे। अस्पताल का पंजीकरण और पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य डॉक्टरों के पैनल की सूची मांगी तो वह दिखा नहीं पाए। अस्पताल में आठ मरीज मिले, पांच भर्ती थे, इनका एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। अस्पताल सील करते हुए इनको नोटिस दिया है। टीम को आसपास के लोगों से पता चला कि चार-पांच साल से अस्पताल चला रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आंवलखेड़ा में ही राधे मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। यह झोलाछाप दुकान में अस्पताल चला रहा था। यहां एक मरीज भर्ती मिला, इसे ड्रिप लग रही थी। चार मरीज बाहर खड़े हुए थे। मरीज से पूछताछ में पता चला कि टीम को देखकर झोलाछाप भाग गया है। बोर्ड पर डॉ. सागर आगरा वाले लिखा था। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज करने का दावा भी बोर्ड पर लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन इमारत में टेंट की मेजों पर इलाज का वीडियो वायरल होने के बाद टीम मौके पर पहुंची। यहां कोई नहीं मिला। कमरों में बायोमेडिकल वेस्ट मिला था। आसपास के लोगों से पूछताछ में टीम को कोई सटीक जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed