फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two illegal constructions sealed in Agra

Agra News: वासुदेव स्टील फर्नीचर फैक्टरी सहित दो निर्माण सील, एडीए प्रवर्तन दल ने की कार्रवाई

Sat, 31 Jan 2026 11:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:42 PM IST
सार

आगरा में अवैध निर्माण पर आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को टीम ने स्टील फर्नीचर फैक्टरी समेत दो निर्माण सील कर दिए। यहां बिना मानचित्र स्वीकृत किए निर्माण कराया गया था।

विज्ञापन
Two illegal constructions sealed in Agra
सीलिंग की कार्रवाई करती एडीए टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बेलनगंज, पथवारी में आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को वासुदेव स्टील फर्नीचर फैक्टरी को सील कर दिया। इसका संचालन डीके बंसल व आलोक बंसल भू उपयोग के विरुद्ध कर रहे थे। मानचित्र भी स्वीकृत नहीं था। दूसरी कार्रवाई हाॅस्पिटल रोड पर की गई, जहां अयूब ने 50 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कर लिया था।
विज्ञापन


पथवारी में भवन संख्या 6/270 ए में डीके बंसल व आलोक बंसल वासुदेव स्टील फर्नीचर के नाम से फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। आवासीय भू उपयोग में संचालित इस फैक्टरी की शिकायत एडीए से की गई थी। शिकायत पर नोटिस भेजा। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर एडीए प्रवर्तन दल ने शनिवार को फैक्टरी को सील कर दिया है। फैक्टरी में अवैध निर्माण भी कराया जा रहा था। एक साल पहले 6 फरवरी 2025 को फैक्टरी के विरुद्ध सीलिंग आदेश जारी हुए थे लेकिन संचालक ने मंडलायुक्त कार्यालय में अपील की। 
विज्ञापन


डीके बंसल और आलोक बंसल को कोई राहत नहीं मिल सकी। उधर, कोतवाली वार्ड में अयूब ने 50 वर्गमीटर भूमि पर बेसमेंट और प्रथम तल तक अवैध निर्माण कर लिया। एडीए ने इसे सील किया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed