फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two homeopathy hospitals and health and wellness centers will be built.

Agra News: दो होम्योपैथी चिकित्सालय बनाए जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two homeopathy hospitals and health and wellness centers will be built.
कासगंज। जिले में होम्योपैथिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। पहले चरण में जिले के दो होम्योपैथिक चिकित्सालयों को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य सुविधाएं में विस्तार हो सकेगा।इसके लिए शासन से 2.80 लाख रुपये बजट मिल गया है।
विज्ञापन


जिले में कुल आठ होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं। यहां पर अभी सीमित संसाधन के चलते मरीजों का उपचार होता है। प्रचार-प्रसार न होने के कारण लोगाें में होम्योपैथिक चिकित्सा को लेकर जागरूकता का भी अभाव है। इस कारण चिकित्सालयों पर मरीजों की अधिक भीड़ नहीं होती है। दिनभर में 50 से 100 मरीज ही पहुंच पाते हैं। अब होम्योपैथिक चिकित्सालयों को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद इन अस्पतालों पर मरीजों के इलाज की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में महावर एवं कुचरानी के होम्योपैथिक चिकित्सालयों को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसके बाद यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन






दो-दो योग प्रशिक्षकों की होगी तैनाती
होम्योपैथी अस्पतालों के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनने के बाद मरीजों का योग के माध्यम से भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए दो योग प्रशिक्षकों को तैनात किया जाएगा। जिसमें एक महिला व एक पुरुष योग प्रशिक्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





हर्बल गार्डन किए जाएंगे विकसित
होम्योपैथी अस्पतालों के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनने के बाद इन पर हर्बल गार्डन विकसित किए जाएंगे। जिसमें गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, एलोवेरा, हर सिंगार, तुलसी, नीम जैसे औषधीय पौधे भी लगेंगे। इनके रखरखाव के लिए कर्मी भी तैनात होंगे।





जिले में दो होम्योपैथी अस्पतालों को पहले चरण में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। अस्पतालों का चयन कर लिया गया है। शासन से बजट आ चुका है। जल्द ही प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। - डाॅ. मंजू, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed