{"_id":"663523808803abdc7d0deeb1","slug":"two-history-sheeters-arrested-with-pistol-and-cartridges-kasganj-news-c-175-1-agr1054-114710-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार
Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवरा। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने सूचना मिलने पर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और बताए स्थानों पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पटियाली रोड से मोहल्ला पूरब थोक निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया।
उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए है। वहीं, अरमान निवासी ग्राम सुजावलपुर को गनेशपुर पंचायत घर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
सीओ विजय राणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर, पशु क्रूरता अधिनियम के मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।