फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Friends Killed Pawan Crime News

आगरा: पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया पवन हत्याकांड का खुलासा

Thu, 25 Mar 2021 03:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Two Friends Killed Pawan Crime News
आगरा में पवन हत्याकांड की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रकाबगंज के चक्की पाट निवासी फड़ विक्रेता पवन की हत्या व्यापारिक रंजिश में दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने बुुधवार को दो आरोपी अरुण और अमन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पवन की फड़ कब्जाना चाहते थे। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। शराब पार्टी के बाद गांव पंचगाई खेड़ा ले जाकर ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की।   
विज्ञापन


रकाबगंज के चक्की पाट स्थित मछली मंडी निवासी पवन उर्फ छोटू (28) का शव 22 मार्च को गांव पंचगाई खेड़ा में मिला था। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने गांव के चौकीदार रामबाबू केन की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को मृतक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने पड़ताल की। उधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लोगों ने हंगामा किया। बिजलीघर पर जाम लगाया था।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, पूछताछ में दो अभियुक्तों डौकी के गांव बिसैरी भाड़ निवासी अरुण कुमार और घटिया स्थित छिली ईंट निवासी अमन शर्मा के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार थे। बुधवार को दोनों अभियुक्तों को होटल रमाडा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक, एक ब्लेड, मृतक का पर्स, आधार कार्ड, फोटो और घटना के समय आरोपी अमन के पहने हुए कपड़े बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two Friends Killed Pawan Crime News
मृतक पवन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अरुण ने उधार लिए थे 20 हजार रुपये 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पवन के साथ ही अमन और अरुण भी जूते की फड़ लगाते थे। पवन की बिक्री अच्छी होती थी, जबकि दोनों आरोपियों का काम सही नहीं चल रहा था। जूते की फड़ आगे लगाने को लेकर अमन और अरुण का पवन से झगड़ा भी हुआ था। दोनों पवन की जगह पर फड़ लगाना चाहते थे। मगर, पवन दोनों को आगे नहीं आने दे रहा था। इस पर अरुण का काम बंद हो गया। अमन का काम भी ठीक नहीं चल रहा था। अरुण ने काम बंद होने पर पवन से ही कर्ज लिया। उस पर तकरीबन 20 हजार रुपये का कर्जा हो गया।

आगरा: फड़ विक्रेता पवन का था अधजला शव, परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक

अरुण कर्ज नहीं चुका पा रहा था। पवन लोगों के सामने ही उससे तगादा करता था। यह बात अरुण को बुरी लगने लगी। वह उससे रंजिश मानने लगा। अरुण ने अमन के साथ पवन की हत्या का प्लान बनाया। कहा कि उसकी मौत के बाद उसकी जगह पर वो (अमन) फड़ लगा ले, जबकि उसका (अरुण) कर्ज माफ हो जाएगा। रविवार शाम को पवन को पार्टी के बहाने बुलाया। उसे बाइक से अपने साथ पंचगाई खेड़ा ले गए। शराब पिलाने के बाद उन्होंने पवन का ब्लेड से गला रेत दिया। लाश को झाड़ियों में फेंकने के बाद उस पर प्लास्टिक की बोरी डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed