फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Friends Die in Tragic Accident on Kanwar Trip: Left to Collect Holy Water, Returned Home in Coffins

जिगरी दोस्तों की मौत: डांक कांवड लेने गए थे दोनों, घर लौटी लाश; भयानक हादसे ने उजाड़े दो परिवार

Tue, 11 Aug 2026 01:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

आगरा के किरावली क्षेत्र के दो दोस्त डाक कांवड़ लेने सोरोंजी जा रहे थे, लेकिन कासगंज में हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया और गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
Two Friends Die in Tragic Accident on Kanwar Trip: Left to Collect Holy Water, Returned Home in Coffins
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली क्षेत्र के दो दोस्त कांवड़ियों के साथ कांवड़ लेने सोरों  गए थे। दोनों दोस्तों की वहां हुए हादसे में जान चली गई। कांवड़ियों की माैत की जानकारी से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को दोपहर बाद शव पहुंचे।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के गांव बदनपुर, वर्नामई निवासी हरिगोविंद (25) शहर में रहकर रिश्तेदार के साथ एक होटल में हलवाई का काम करते थे। वह कांवड़ियों के साथ गंगाजल लेने के लिए सोरोंजी जा रहे थे। कासगंज में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। हरिगोविंद के पिता महावीर फतेहपुर सीकरी के दूरा मोड़ पर पंक्चर की दुकान करते हैं। छोटा भाई श्यामसुंदर दवाओं का काम करता है। परिवार में दो बहनें भी हैं। सूचना पर परिजन पहुंच गए। मौत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीण भी शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे रहे। थाना क्षेत्र के गांव सगुनापुर निवासी राहुल (20) अपने रिश्तेदार नौलक्खा निवासी विवेक और हरिगोविंद के साथ बाइक से सोरोंजी जा रहे थे। राहुल के पिता जगदीश बघेल ने बताया कि मृत्यु की जानकारी सोमवार सुबह 5 बजे मिली थी। घायल विवेक को एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मृतक चार-भाई बहनों में चौथे नंबर का था। कक्षा 10 का छात्र था। पिता खेती करते हैं। खेती में ही राहुल भी साथ देता था। शाम को तीन बजे राहुल का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहाैल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed