{"_id":"66ddc00d3eed2786a80ee258","slug":"two-foreign-women-found-guilty-of-prostitution-in-agra-court-sentenced-them-to-five-years-imprisonment-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: देह व्यापार में दो विदेशी युवतियां मिलीं दोषी, कोर्ट ने सुनाई पांच वर्ष कैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: देह व्यापार में दो विदेशी युवतियां मिलीं दोषी, कोर्ट ने सुनाई पांच वर्ष कैद की सजा
Sun, 08 Sep 2024 09:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:18 PM IST
सार
आगरा में देह व्यापार के मामले में दो विदेशी युवतियां दोषी मिलीं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही 11 हजार का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई कर देह व्यापार के आरोप में दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था। सीजेएम कोर्ट ने दोनों को दोषी पाया। उन्हें 5 साल 3 माह और 2 दिन का कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 11 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। दोनों बांग्लादेश की हैं।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा थाना का था। यहां एक युवती बांग्लादेश के जिला बोंगरा थाना सादनपुर क्षेत्र की और दूसरी थाना रोवली नौतनों क्षेत्र की है। जगदीशपुरा पुलिस को आवास विकास कॉलोनी में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ चमन छावड़ा ने 3 जून 2019 को टीम के साथ दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया था। 28 जुलाई 2019 को विवेचक ने अदालत में चार्जशीट पेश की थी। अब सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन