{"_id":"6a7ee1720f11f7dd7c0cc7b4","slug":"two-feet-of-water-floods-cremation-ground-last-rites-performed-by-roadside-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्मशान घाट हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार के लिए भी न मिली जगह; सड़क किनारे हुआ वृद्धा का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्मशान घाट हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार के लिए भी न मिली जगह; सड़क किनारे हुआ वृद्धा का अंतिम संस्कार
Fri, 14 Aug 2026 03:05 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:05 PM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के नगला सोमनाथ में श्मशान घाट में करीब दो फीट पानी भरने के कारण 95 वर्षीय अंगूरी देवी का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा। जलभराव के साथ श्मशान घाट में पक्का चबूतरा और टीनशेड भी नहीं है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सड़क किनारे हुआ वृद्धा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम पंचायत सामरा के नगला सोमनाथ गांव में बृहस्पतिवार को श्मशान घाट में करीब दो फीट पानी भरा होने के कारण 95 वर्षीय अंगूरी देवी का अंतिम संस्कार बस्ती में ही सड़क किनारे करना पड़ा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
नगला सोमनाथ निवासी शिशपाल कुशवाह की माता अंगूरी देवी का गुरुवार सुबह करीब पांच बजे निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट पहुंचे तो वहां करीब दो फीट पानी भरा मिला। जलभराव के कारण श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता भी प्रभावित था। मजबूरन परिजनों ने घर के पास सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए पक्का चबूतरा है और न ही टीनशेड की व्यवस्था है। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट में पक्का चबूतरा, टीनशेड और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सरपंच केशव सिंह, रामेश्वर दयाल, टाइगर लाल सिंह, निर्भय सिंह कुशवाह समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।