{"_id":"6ad9c1516a122853ae0a36bb","slug":"farmers-protest-over-dap-shortage-allege-bias-at-karhal-cooperative-society-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी न्यूज: डीएपी के लिए भटक रहे किसान, सहकारी समिति पर प्रदर्शन; सचिव पर पक्षपात के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी न्यूज: डीएपी के लिए भटक रहे किसान, सहकारी समिति पर प्रदर्शन; सचिव पर पक्षपात के आरोप
Thu, 22 Oct 2026 01:24 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:24 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल में डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज ककवाई गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों ने सचिव रामपाल पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल में बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति करहल पर डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज ककवाई गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति के सचिव रामपाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
प्रदर्शन कर रहे ककवाई निवासी किसान चित्रसेन दीक्षित ने बताया कि वह सात-आठ दिनों से डीएपी खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल सकी है। उनका आरोप है कि समिति के सचिव रामपाल अपने परिचितों और जान-पहचान वालों के साथ ही नेताओं से जुड़े लोगों को डीएपी खाद दे रहे हैं। वहीं, जरूरतमंद किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।
गांव के किसान सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह 15 से 20 दिनों से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि सचिव उन्हें आजकल कहकर टाल देते हैं। बुधवार को समिति पर खाद का वितरण हुआ तो वह भी लाइन में लगे थे, लेकिन सचिव ने उनके कागजात जमा करने से इनकार कर दिया। इससे उन्हें बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
किसानों ने खाद वितरण में पारदर्शिता बरतने और जरूरतमंद किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महेश दुबे, विनोद कुमार, वीरेंद्र शुक्ला, देवेंद्र शुक्ल, मुन्नालाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में वह निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में व्यस्त हैं। निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होने के उपरांत प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक जांच कराई जाएगी।