{"_id":"6980fa75beeb7821220de07e","slug":"two-drug-traffickers-were-caught-with-mdma-drugs-in-agra-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेव पार्टियों के लिए लाए थे 21 लाख की एमडीएमए ड्रग्स, कोकीन से भी घातक इसका नशा; दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेव पार्टियों के लिए लाए थे 21 लाख की एमडीएमए ड्रग्स, कोकीन से भी घातक इसका नशा; दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
सार
तस्करों से बरामद की गई ड्रग्स का रेव पार्टियों और डांस क्लब में ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसकी एक ग्राम की पुड़िया 5 से 6 हजार रुपये में बिकती है। एक पुड़िया से 3 बार तक नशा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सोमवार को सिकंदरा क्षेत्र में 21 लाख रुपये की एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से 210 ग्राम एमडीएमए लेकर आए थे, जिसे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर जा रहे थे। इसकी सप्लाई महाराष्ट्र और कोलकाता की रेव पार्टियों और डांस क्लब में होनी थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एएनटीएफ के सीओ उमेश पंवार ने बताया कि दिल्ली से दो तस्करों के एमडीएमए लाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम लगाई गई। सिकंदरा क्षेत्र में दोनों तस्कर बस से जैसे ही उतरे, उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों हमीरपुर के थाना माैदहा स्थित रतवा निवासी जयचंद यादव और राजेश यादव से 210 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है। मामले में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह साझेदार हैं। एक साल से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर में एमडीएमए की सप्लाई कर रहे हैं। दो बार मुंबई और दो बार दिल्ली 300-300 ग्राम एमडीएमए ले जा चुके हैं। इस बार दिल्ली से छतरपुर लेकर जा रहे थे।
तस्करी कर ला रहे नाईजीरियाई
निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एमडीएमए को मेथिलीनडाइऑक्सी-एन-मेथेम्फेटामाइन कहा जाता है। इसका नशा कोकीन से भी घातक होता है। रेव पार्टियों और डांस क्लब में ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसकी एक ग्राम की पुड़िया 5 से 6 हजार रुपये में बिकती है। एक पुड़िया से 3 बार तक नशा कर सकते हैं। यह भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन नाईजीरियाई तस्कर लेकर आते हैं। एएनटीएफ की टीम ने पिछले दिनों थाना न्यू आगरा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्कर पकड़े थे, जिनमें एक टीवी कलाकार भी था।
विज्ञापन
अवैध तरीके से कर रहे तैयार
एएनटीएफ के मुताबिक, एमडीएमए अवैध रूप से बनाई जाती है। यह एक उत्तेजक दवा है, जो मतिभ्रम पैदा कर सकती है। इसे डिजाइनर ड्रग के रूप में जाना जाता है। यह टेबलेट और पाउडर के रूप में मिलती है। इसका प्रभाव 30 से 45 मिनट में शुरू होता है और तीन से छह घंटे तक रहता है। एमडीएमए की गोलियां अलग-अलग रंगों और आकारों में आती हैं। इसका प्रयोग करने वाले को लगता है कि यह उन्हें अच्छा महसूस कराएगी। कई दिनों तक बिना आराम के काम करने में मदद करेगी। यह बेहद खतरनाक है।