{"_id":"616d9cdf01342040cd4d9ca5","slug":"two-died-of-dengue-and-fiver-outbeak-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में डेंगू-बुखार का प्रकोप: बच्चे समेत दो मरीजों की मौत, जिले में करीब चार हजार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में डेंगू-बुखार का प्रकोप: बच्चे समेत दो मरीजों की मौत, जिले में करीब चार हजार बीमार
Tue, 19 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 18 मरीज मिले हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। हालात ऐसे हैं कि जनपद के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू-बुखार के मरीजों से फुल हैं।
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में डेंगू और बुखार से हजारों लोग ग्रसित हैं। दो दिन से हो रही बारिश ने तो डेंगू का खतरा और बढ़ा दिया है। सोमवार को डेंगू से एक बच्चे सहित दो की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 18 मरीज मिले हैं। हालात ऐसे हैं कि जनपद के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू-बुखार के मरीजों से फुल हैं। बदले मौसम में चिकित्सक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन के अहीरपाड़ा क्षेत्र निवासी केशव देव के 12 वर्षीय पुत्र शशांक की डेंगू से मौत हो गई, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटा के निकट चंद्रनगर में रहने वाले रामबाबू की 60 वर्षीय पत्नी रूपवती ने दम तोड़ दिया। बुखार आने पर उनका उपचार वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में सौ मरीज भर्ती हैं। इनमें लगभग 34 मरीज डेंगू मरीज हैं, जबकि 46 मरीज बुखार के बताए गए हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। वहीं जिला अस्पताल के हालात भी ऐसे ही हैं। दस बेड का डेंगू वार्ड फुल हैं। अस्पताल में 28 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। वहीं आईएमए में पंजीकृत 90 अस्पतालों के साथ बिना पंजीकृत लगभग 20 अस्पताल डेंगू और बुखार के मरीजों से भरे हैं।
विज्ञापन
जिले में करीब चार हजार लोग हैं बीमार
एक अनुमान के मुताबिक मथुरा और वृंदावन में दो हजार से अधिक लोग निजी अस्पतालों में डेंगू और बुखार के भर्ती हैं। जबकि इतने ही लोग घरों पर इलाज करा रहे हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि सोमवार को 18 मरीज डेंगू के मिले हैं। सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि डेंगू और बुखार के मरीजों को भर्ती करने के लिए आईएमए के सभी 98 अस्पताल लोगों की सेवा के लिए संकल्पित हैं। जिनके पास बेड हैं, वे अस्पताल मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार कर रहे हैं। शहर के अधिकांश अस्पताल मरीजों से फुल हैं।