फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dental clinics sealed in fatehpur sikri in agra

बगैर पंजीकरण के संचालित दो डेंटल क्लीनिक सील, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
two dental clinics sealed in fatehpur sikri in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कस्बा फतेहपुर सीकरी में बगैर पंजीकरण के चल रहे दो डेंटल क्लीनिक को शिकायत के बाद उप जिलाधिकारी (न्यायिक) जेपी पांडेय ने छापा मारकर सील कर दिया है। इनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि डेंटल क्लीनिकों की शिकायतों पर शुक्रवार को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी के साथ छापा मारा। इस दौरान राज डेंटल क्लीनिक पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। इस क्लीनिक को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी तरह से प्रिंस डेंटल क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है। दोनों क्लीनिकों के पंजीकरण नहीं होने की शिकायत है। इस कार्रवाई से कस्बे के अन्य क्लीनिकों और दवा की दुकानों में हड़कंप मचा रहा। छापे की सूचना मिलते ही दवा की दुकानों और क्लीनिकों के शटर बंद कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि क्लीनिक संचालकों द्वारा जरूरी प्रपत्र प्रस्तुत करने के बाद सील खोली जा सकेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकेश चौधरी ने बताया कि कस्बा एवं देहात में संचालित क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर्स का पंजीकरण कराना आवश्यक है। यदि इन क्लीनिक का पंजीकरण नहीं हुआ होगा तो इन्हें सील कर दिया जाएगा। साथ ही इन पर विधिक कार्रवाइ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed