फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two deaths and 98 new cases of covid reported in mathura

मथुरा में कोरोना: 24 घंटे में संक्रमण से दो मरीजों की मौत, 98 नए संक्रमित मिले

Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
सार

मथुरा में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की कमी आई है। हालांकि संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है। जिले में अब तक 267 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
two deaths and 98 new cases of covid reported in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। जबकि 98 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 267 लोगों की मौत हो गई है, वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19812 पर पहुंच गई है। एक्टिव केस 1897 हैं। 

विज्ञापन


वृंदावन निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए केएम मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं चंदन वन निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की भी केएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। वहीं, वृंदावन, मथुरा शहर के चंदनवन, राधिका विहार, कृष्णा नगर, कोतवाली रोड, जयसिंहपुरा, होलीगेट, सदर बाजार, राया, गोर्वधन, बलदेव, बरसाना, कोसीकलां, फरह में पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन


342 मरीज हुए स्वस्थ
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के कुल 19812 में से 17648 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 342 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 1897 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 98 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डीएम ने कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। कंटेनमेंट जोन की निगरानी सख्ती के साथ की जा रही है।

गांवों और कस्बों में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की
ग्रामीण अंचल में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कई गांवों और कस्बों के अस्पतालों में में ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के लिए नौहझील स्वास्थ्य केंद्र पर 30, कोसी स्वास्थ्य केंद्र में 30, सांगवान अस्पताल कोसी में 10 व गोयल अस्पताल में 20 ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार कर लिए गए हैं। 

उन्होंने जानकारी दी कि कोविड-19 केस लगातार कम निकल रहे हैं तथा सैंपलिंग दोगुनी कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई तथा सैनिटाजेशन कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम देहात क्षेत्रों से निकलकर यह आया है कि कोविड-19 केस विगत दिनों से कम निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बेड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed