Mainpuri News: सर्दी में निमोनिया का प्रकोप, मैनपुरी में तीन दिन के बच्चे सहित दो की मौत
पिछले एक पखवाड़े से जिले में सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। सर्दी के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले एक पखवाड़े से जिले में सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। सर्दी के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी प्रदीप कुमार का तीन दिन का पुत्र सोमवार की रात जिला अस्पताल लाया गया, यहो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह निमोनिया से पीड़ित था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी पूरन सिंह (60) पिछले चार दिन से सर्दी जुकाम के साथ ही निमोनिया की चपेट में थे। परिजन ने सोमवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चार अन्य बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
ओपीडी में 859 मरीजों को दिया गया उपचार
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 440 महिलाएं और 419 पुरुष उपचार के लिए पहुंचे। ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास रही।
सर्दी में रखें बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चे और बुजुर्ग सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के सर्दी से बचाव पर ध्यान दिया जाए। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं। जरा भी दिक्क्कत होने पर तुरंत उपचार दिलाएं
सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की मौत हुई है वहीं तीन दिन के एक बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।