फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two death and eight new cases of covid in mainpuri

मैनपुरी में कोरोना: नव निर्वाचित प्रधान सहित संक्रमण से दो की मौत, आठ नए संक्रमित मिले

Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। गुरुवार को संक्रमण से जिले के दो लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
two death and eight new cases of covid in mainpuri
मैनपुरी में कोरोना वायरस: एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरपुर के नव निर्वाचित प्रधान सहित दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रधान का पिछले कुछ दिनों से आगरा में उपचार चल रहा था जबकि दूसरी मौत नोएडा के एक निजी अस्पताल में हुई। यहां कोरोना संक्रमित एक अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घिरोर विकास खंड की ग्राम पंचायत नसीरपुर के नवनिर्वाचित 75 वर्षीय ग्राम प्रधान सत्यभान सिंह चौहान मतगणना के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका आगरा में उपचार चल रहा था। वे उपचार के कारण ही 25 मई को ग्राम प्रधान पद की शपथ भी नहीं ले सके थे। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान आगरा के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से गांव के लोग शोक में डूब गए। शहर के मोहल्ला कृष्णा कुंज निवासी 70 वर्षीय अधिवक्ता राममोहन जौहरी का पिछले कुछ दिनों से नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार की रात उपचार के दौरान उनकी नोएडा में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की थम रही रफ्तार, आठ मिले संक्रमित 
पिछले 24 घंटे में जिले में मात्र आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9735 पहुंच गई है। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत के कारण जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 

एक तरफ जहां कोरोना संक्रमित तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नए कोरोना संक्रमितों की संख्या भी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान में दो, रुई में एक और गांव गढिया सीलमपुर में चार कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 

जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। पिछले चार दिन में मात्र एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सीएमओ ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। 

41 लोगों का हुआ टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार को केंद्र पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान पीएचसी पर पहुंचे 41 लोगों को टीका लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed