{"_id":"5b080c284f1c1bb16e8b482e","slug":"two-dead-in-diarrhea-outbreak-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में डायरिया का प्रकोप, महिला समेत दो लोगों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में डायरिया का प्रकोप, महिला समेत दो लोगों की मौत, कई बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 25 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में भीषण गर्मी में डायरिया कहर बरपाने लगा है। एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तमाम लोग बीमार हैं। 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
प्राइवेट अस्पतालों में भी इस समय सबसे ज्यादा मरीज डायरिया के पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में इस समय डायरिया के 20 मरीज भर्ती है। उल्टी-दस्त की शिकायत पर इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती 95 साल की शम्सो निवासी कटौती कुआं की मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार रात को उल्टियां होने पर शम्सो को अस्पताल में भर्ती कराया था।

उधर, एक व्यक्ति जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बेहोश होकर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे अचानक उल्टी होने लगी थी। उल्टी करते-करते ही वो बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के मरीज भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी इस समय सबसे ज्यादा डायरिया के ही मरीज आ रहे हैं।
सीएमएस डा. वीके गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की कमी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सभी को सलाह दी जा रही है गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।