{"_id":"59da256c4f1c1bd8538b6495","slug":"two-dead-after-explosion-in-a-two-wheeler-at-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दोपहिया वाहन में जोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दोपहिया वाहन में जोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत
amarujala.com- presented by: शारुख खान
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
बम विस्फोट के बाद मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा। एमजी रोड स्थित धाकरान चौक पर रविवार शाम करीब चार बजे स्कूटी पर रखकर ले जाए जा रहे पटाखों में धमाका हो जाने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए।
अचानक संतुलन बिगड़ जाने से स्कूटी गिर पड़ी और करीब दस मीटर तक घिसटती चली गई। तभी इसमें तेज धमाका हुआ। दोनों युवकों के शवों के चीथड़े उड़ गए। मृतकों में से एक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। वह आवास विकास में बोदला के पास का अजय कुमार नैथवानी ( 25) था।
उसके पिता परमानंद की सदर भट्टी में चाय की दुकान है। परमानंद ने मौके पर पहुंचकर बेटे के शव की पहचान की। दूसरे शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह जगदीशपुरा के सन्नी का है। वह परचून की दुकान करता है। दिवाली पर बेचने के लिए पटाखे ला रहा था। इसके लिए उनके बेटे को साथ ले गया था।

Trending Videos
बम विस्फोट के बाद मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, धमाके से अफरा तफरी मच गई। आस पास की दुकानें बंद करके दुकानदार भाग गए। एटीएस, डॉग स्कवैड, बम डिस्पोजल स्कवैड मौके पर पहुंची। फोरेंसिक साइंस लैंब के वैज्ञानिकों ने नमूने लिए।
एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि यह मामला पटाखों में विस्फोट का है। इसमें विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह मालूम किया जा रहा है कि पटाखे कहां से लाए गए थे।