{"_id":"6042576f8ebc3e59144f0d14","slug":"two-day-book-fair-will-start-at-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में आज से सजेगा पुस्तकों का संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में आज से सजेगा पुस्तकों का संसार
Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:07 AM IST
सार
- पुस्तक मेला में 35 प्रकाशक लगाएंगे अपने बुक स्टॉल
- बाल साहित्य, रक्षा साहित्य और पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध होंगी
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में छह और सात मार्च को पुस्तक मेला लगेगा। इसमें बाल साहित्य, रक्षा साहित्य सहित पाठ्यक्रम आधारित, संदर्भ पुस्तकें और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी के साथ तरह-तरह की पुस्तकों का संसार सजेगा। करीब 35 प्रकाशक अपने स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में आयोजित वार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग, संबद्ध कॉलेज मेले से पुस्तकों को खरीद सकेंगे। विश्वविद्यालय को करीब 20 लाख रुपये की पुस्तकों की खरीद करनी हैं।
विज्ञापन
शिक्षक जिन पुस्तकों को चुनेंगे, उन्हीं की खरीद की जाएगी। चौरी चौरा आंदोलन की महत्ता को दर्शाने वाले प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें पुरातत्व विभाग से आंदोलन के चित्रों और पत्र-पत्रिकाओं की कटिंग आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। पुस्तक में सभी का प्रवेश निशुल्क होगा। मेले का समय सुबह 10 से शाम छह बजे तक का है।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम का उद्घाटन
पुस्तक मेले में छह मार्च को सुबह 10:30 बजे विमर्श के कार्यक्रमों का उद्घाटन होगा। पहला विमर्श भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक का होगा। दूसरा विमर्श ‘स्वच्छता पर्यावरण और कुपोषण’ दोपहर 01:15 से लेकर 03:15 बजे तक होगा।
तीसरा विमर्श ‘बाल साहित्य’ का है यह शाम 03:30 से 05:30 तक होगा। वार्ता में वित्त अधिकारी एके सिंह, पुस्तक मेले के संयोजक प्रो. अनिल वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर और अधिष्ठाता (डीन) कला संकाय प्रो. उमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
तीसरा विमर्श ‘बाल साहित्य’ का है यह शाम 03:30 से 05:30 तक होगा। वार्ता में वित्त अधिकारी एके सिंह, पुस्तक मेले के संयोजक प्रो. अनिल वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर और अधिष्ठाता (डीन) कला संकाय प्रो. उमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।