फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Covid-19 Patient Died Nine Found Positive Agra Corona virus Update News

ताजनगरी में 1008 हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 56 पहुंची मृतक संख्या

Fri, 12 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

अब तक 56 कोरोना संक्रमितों की हुई है मृत्यु
 

विज्ञापन
Two Covid-19 Patient Died Nine Found Positive Agra Corona virus Update News
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

आगरा में गुरुवार को राजपुर चुंगी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और एत्माद्दौला निवासी 83 वर्षीय बुजर्ग की मौत के बाद मृतक संख्या 56 हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों संक्रमित सांस की तकलीफ से पीड़ित थे।
विज्ञापन


वहीं आज नौ नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1008 हो गई है। गुरुवार को 97 साल के बुजर्ग समेत 15 मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 840 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सात फेरों संग निभाई कोविड-19 की 'गाइड लाइन', एकदूजे के हुए वर-वधू, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल बच्चा, 18 साल युवती भी संक्रमित

बोदला दहतोरा रोड निवासी 18 वर्षीय युवती में ऑपरेशन से पहले संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जगनेर रोड निवासी छह साल के बच्चे को सांस की समस्या होने पर जांच कराई, वह पॉजिटिव मिला है। 57 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी, रामबाग निवासी 54 वर्षीय व राजपुर चुंगी निवासी 53 साल के व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। 54 वर्षीय भगवान टाकीज निवासी व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ। वहीं 43 वर्षीय सदर बाजार निवासी व्यक्ति कंटेन्मेंट जोन से बीमार पाया गया।
 

ताजनगरी में 100 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। वायरस तीन मार्च को इटली से जूता कारोबारी के परिवार के साथ आया था। मार्च में रफ्तार धीमी रही। सिर्फ 12 मरीज मिले। 12 अप्रैल तक 100 मरीज थे। इसके बाद संक्रमण फैलता चला गया।

चार मई तक यानी 62 दिनों में 500 केस हो गए। रफ्तार तेज होती गई। अगले 500 संक्रमित 37 दिन में मिल गए। 17 मई को 800 का आंकड़ा छुआ था। दो जून को 900 का। इस तरह 100 केस 15 दिन में आए। 900 से 1000 तक पहुंचने में नौ दिन लगे।

840 ठीक होकर घर पहुंचे
100 दिनों में 840 संक्रमित ठीक होकर घर पहुंच गए। ठीक होने की दर 83.25 प्रतिशत है। यह जून में बढ़ी है। हालांकि पिछले पांच दिनों से इसमें कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed