{"_id":"65aacded993ce640e5022c94","slug":"two-cousin-brothers-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-10159-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में माैत
Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। अलीगंज हाइवे मार्ग पर मझोला पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार देर रात अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयोंं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नगला मोहन निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र नाहर सिंह गांव में रहने वाले अपने मौसेरे भाई अजब सिंह पुत्र उदयवीर के साथ पटियाली बाज़ार खरीदारी करने के लिए आया था। देर रात दोनों भाई बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बाइक धर्मेंद्र चला रहा था, उनकी बाइक जैसे ही पटियाली से अलीगंज हाइवे मार्ग स्थित मझोला पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी उधर से गुजरे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे, दोनों को गंभीर चोट भी आई। घायल दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस जब गस्त पर निकली तो सड़क पर दो युवको को पड़ा देखा। दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। जिसके आधार पर पहचान होने के बाद दोनों मृतकों के परिजन को हादसे की सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मिले केंटर को भी अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।