{"_id":"5ef1d62c8ebc3e42b4103315","slug":"two-corona-virus-positive-found-including-cmo-office-operator","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय का ऑपरेटर सहित दो कोरोना पॉजिटिव मिले, नौ परिवारीजन क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय का ऑपरेटर सहित दो कोरोना पॉजिटिव मिले, नौ परिवारीजन क्वारंटीन
Tue, 23 Jun 2020 03:47 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:47 PM IST
सार
गंजडुंडवारा का संक्रमित युवक केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के संपर्क में आकर हुआ संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने लगाई बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऑफिस के ऑपरेटर के संक्रमित मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कुछ कार्यालय बंद रहे और कर्मियों की जांच पड़ताल कराई गई। वहीं गंजडुंडवारा में संक्रमित मिलने वाला युवक वहां की केनरा बैंक शाखा के प्रबंधक के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। उसके नौ परिजनों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है। इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है।
फिरोजाबादः आशा कार्यकर्ता सहित कोरोना संक्रमण के पांच केस मिले, 475 पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
सबसे ज्यादा संवेदनशील मामला सीएमओ ऑफिस के ऑपरेटर का सामने आया। बताया गया कि इसके परिवार में आगरा से कुछ रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदारों के आवागमन को ही संक्रमण की वजह अभी तक माना गया है। ऑपरेटर ने और कोई जानकारी अभी तक विभागीय अधिकारियों को नहीं दी है।

ऑपरेटर को बुखार की शिकायत हो रही थी। ऐसी स्थिति में उसने स्वयं ट्रूनेट मशीन से जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग ट्रूनेट मशीन की रिपोर्ट को मेडिकल कॉलेज सैंपल भेजकर पुष्ट कराएगा। ऑपरेटर की बेटी को भी बुखार की शिकायत है। ऑपरेटर को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि परिवार के सदस्य को क्वारंटीन किया है।
दूसरा संक्रमित गंजडुंडवारा का है। जो स्टैंडर्ड हैंडलूम वाली गली का निवासी है। यह युवक कंप्यूटर केंद्र का संचालन करता है। जो केनरा बैंक गंजडुंडवारा के शाखा प्रबंधक के संपर्क में आया था। पूल टेस्टिंग में यह संक्रमित पाया गया। अब परिवार के नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्टैंडर्ड हैंडलूम वाली गली को सील कर दिया गया है।
केनरा बैंक के मैनेजर के संपर्क में आया युवक संक्रमित पाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात युवक ट्र्नेट मशीन में संक्रमित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से कन्फर्म कराई जा रही है। डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।