{"_id":"6342a59adc3370585553bbd4","slug":"two-constables-suspended-for-indecency-with-a-woman-on-the-middle-road-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: महिला पर वर्दी का रौब झाड़ना दो सिपाहियों को पड़ा भारी, एसपी ने दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: महिला पर वर्दी का रौब झाड़ना दो सिपाहियों को पड़ा भारी, एसपी ने दी ये सजा
Sun, 09 Oct 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:12 PM IST
सार
बीच सड़क पर महिला के साथ अभद्रता करना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों के निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला से अभद्रता करना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। दोनों को एसपी ने महिला की शिकायत पर निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने बिलराम गेट चौकी पर एक महिला व दो सिपाहियों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। सिपाहियों ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को मौके पर भेजा। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर सिपाही उमेश और गौरव मान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी अजीत कुमार चौहान को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली है।
विज्ञापन
काफी दिन से मिल रही थीं दोनों की शिकायतें
एसपी कासगंज बीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दोनों आरक्षियों की शिकायते मिल रहीं थीं। उनके द्वारा वेबजह लोगों को परेशान करना, थाना व चौकी में बैठाने की शिकयतें थीं। महिला के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान में आने पर दोनों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन