{"_id":"5ec7bdc9b90d401077300ebf","slug":"two-constable-suspended-for-illegal-recovery-in-kasganj-amid-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दो सिपाहियों की कारस्तानी, व्यापारी से वसूले 80 हजार, निलंबन के बाद एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दो सिपाहियों की कारस्तानी, व्यापारी से वसूले 80 हजार, निलंबन के बाद एक गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 12:04 AM IST
सार
- 80 हजार रुपये की अवैध वसूली के मामले में दो सिपाही सहित चार पर मुकदमा
- गल्ला व्यापारी का टेंपो रोककर सट्टा माफिया के इशारे पर वसूले थे रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को व्यापारी का गल्ला लदे टेंपो को रोककर दो सिपाहियों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 80 हजार रुपये वसूल लिए। गल्ला व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने सिपाहियों व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसे शनिवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं।
मामले के अनुसार गुरुवार दोपहर तकरीबन एक बजे व्यापारी अतुल गुप्ता निवासी इंद्रानगर अमांपुर का गल्ला लदा टेंपो हाथरस से आ रहा था। इसमें गेहूं, बाजरा और चावल की बोरियां थीं। रास्ते में अमांपुर थाने के सिपाही सोबरन सिंह और संजीव चौधरी ने टेंपो रोक लिया और माल जब्त करने की धमकी दी।

एक आरोपी सट्टा माफिया
इसके बाद अमांपुर के ही युवक गौरव यादव व पिंटू मेबाकी ने सिपाहियों से मामले को रफा-दफा करने को कहा और अतुल गुप्ता से 80 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित का कहना है कि गौरव यादव और पिंटू ने रुपये देने का दबाव बनाया। पिंटू मेबाकी सट्टा माफिया है। इन दोनों के इशारे पर ही पुलिस ने अवैध वसूली की।
एसपी ने दोनों सिपाही निलंबित किए
पुलिस ने मामला दर्ज कर सिपाही संजीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच एसपी ने सीओ सहावर शैलेंद्र प्रतिहार को सौंपी है। साथ ही दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही को भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय में पेश किया जाएगा।