फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two closed bus stands will start

आगरा: बंद चल रहे दो बस स्टैंड होंगे शुरू

Sun, 19 Feb 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two closed bus stands will start
मैनपुरी।
विज्ञापन

बंद चल रहे जिले के दो बस स्टैंड शीघ्र शुरू होंगे। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद रोडवेज विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बंद चल रहे बस स्टैंडों पर पहले चरण में तीन कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। घिरोर और बरनाहल के बस स्टैंड एक दशक से बंद चल रहे हैं। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से इन बस स्टैंडों का रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है।

परिवहन आयुक्त ने बंद चल रहे दोनों बस स्टैंडों को चालू कराने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंडों की बदहाल स्थिति को सही कराकर पहले चरण में तीन कर्मचारियों की तैनाती कराने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों की तैनाती कराने के बाद दोनों बस स्टैंडों से बसों का संचालन भी शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन



लाखों की लागत से बने बस स्टैंडों के चालू नहीं होने से बदहाल हो रहे हैं। इन बस स्टैंडों को चालू कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग के जो निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार ही कार्रवाई होगी। - परशुराम पांडेय, आरएम इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed