फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two children killed in two vehicle collision in etah

एटा में हादसा: मैक्स पिकअप और ईको कार की टक्कर में दो बच्चों की मौत, सात लोग घायल

Sun, 27 Dec 2020 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Dec 2020 12:53 PM IST
सार

  • शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गंगनपुर के पास शनिवार की रात हुआ हादसा
  • ईको सवार सातों घायलों को आगरा रेफर किया गया, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
two children killed in two vehicle collision in etah
अस्पताल में घायलों के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर शनिवार की रात मैक्स पिकअप और ईको कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सीओ सिटी, सीओ सदर सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से सभी घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
हादसा शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गंगनपुर के पास हादसा हुआ। इसमें ईको कार सवार ललित कुमार (8) पुत्र वेदप्रकाश निवासी नगला पूसे और प्रतीक (6) पुत्र हेमचंद्र निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात की मौत हो गई। जबकि वेदप्रकाश पुत्र पोखपाल, इनकी पत्नी नीरज देवी, पांच वर्षीय पुत्र लोकेंद्र निवासी नगला पूसे, हेमचंद्र, इनका एक वर्षीय पुत्र भारत, पत्नी कुसमादेवी निवासी गांव असरौली, विनोद, पत्नी सर्वेश देवी निवासी बमनई थाना कोतवाली और राजेश उर्फ रजनेश पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला समसा थाना (कासगंज) घायल हो गए। 
विज्ञापन



घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हेमचंद्र, वेदप्रकाश और विनोद आपस में साढू भाई हैं। सभी लोग अपनी ससुराल गांव चढ़रई थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी अपने साले रविलाल के यहां गए थे। रविलाल कैंसर से पीड़ित है। उन्हें देखकर शनिवार की रात लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में आठ साल के ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतीक ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों बालकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राजेश और वेदप्रकाश की हालत नाजुक बताई गई है। सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने आगरा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed