{"_id":"5f424d048ebc3e3d0144c85c","slug":"two-children-drowned-in-toilet-tank-in-under-construction-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा : निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से मासूम चचेरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से मासूम चचेरे भाई-बहन की मौत
Sun, 23 Aug 2020 09:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:04 PM IST
सार
- आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान में शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढे में दो बच्चे गिर गए। पानी भरा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गड्ढे में पड़ा मासूमों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एत्माद्दौला के इस्लाम नगर में रविवार दोपहर को फूफा अल्लाह मेहर के निर्माणाधीन मकान में बने टैंक में डूबकर पांच साल की इलमा और उसके चचेरे भाई चार साल के आरिश की मौत हो गई। दोनों खेलते समय टैंक के पास चले गए थे। तीन घंटे बाद परिजनों को इसका पता चला। इससे कोहराम मच गया।
इसलाम नगर निवासी नसीर और उसके छोटे भाई सलीम के घर के बगल में ही उनके जीजा अल्लाह मेहर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से मजदूर नहीं आए थे।
रविवार दोपहर को 12 बजे नसीर की बेटी इलमा (5) और सलीम का बेटा आरिश उर्फ मोंटू (4) अपने घर की छत पर खेल रहे थे। अल्लाह मेहर की छत सलीम के मकान से मिली थी। खेलते हुए बच्चे फूफा के मकान की छत पर गए और फिर सीढ़ियों से नीचे आ गए। मकान में पांच फुट गहरा पानी का टैंक बना हुआ था।

इसमें इलमा और आरिश गिर गए। टैंक में पानी भरा होने की वजह से दोनों इसमें डूब गए। मकान में कोई और नहीं होने की वजह से बच्चों को नहीं बचाया जा सका। दो घंटे तक बच्चों के छत से नीचे नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू कर दी। एक घंटे बाद दोनों टैंक में पड़े मिल गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बेटे के बाद बेटी की मौत
नसीर गाड़ी चालक है। एक एक्सीडेंट में उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। सात दिन पहले उसके आठ महीने के बेटे सुफियाना को बुखार आ गया था। बीमारी से उसकी मौत हो गई थी। इससे परिवार गम में डूबा हुआ था। रविवार को बेटी इलमा की मौत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। सलीम मजदूरी करता है।
पुलिस ने ली जानकारी
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर गए थे। टैंक सीवर के लिए बनाया था। मगर, अभी चालू नहीं था। उसमें पानी भरा था। बच्चे खेलते समय गिर गए। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।