फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children died on the road due to slipping of bike in mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे दो मासूम बेटों की मौत, माता-पिता गंभीर घायल

Thu, 07 Jul 2022 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 11:17 AM IST
सार

मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर मंगलवार की शाम बाइक फिसलने से हादसा हुआ था। इसमें दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैफई मेडिकल कॉलेज में दोनों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Two children died on the road due to slipping of bike  in mainpuri
अंशु और माहिर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर घायल हुए दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर मंगलवार की शाम हुआ था।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दन्नाहार क्षेत्र के गांव तिलोकपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जगदीश कुमार मंगलवार की सुबह पत्नी प्रीति (28 वर्ष) और दोनों बेटों अंशु (उम्र 9 वर्ष) व माहिर (उम्र 4 वर्ष) के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से शाम करीब 6:30 घर पर वापस जा रहा था। 

विज्ञापन

सड़क पर गिरने से हुए थे घायल 

घिरोर-मैनपुरी मार्ग पर नीली कोठी के पास अचानक रोहित की बाइक फिसल गई थी, जिससे पति-पत्नी और दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया था। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में दोनों बच्चों की मौत 

चारों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां पर इलाज के दौरान बुधवार शाम 5:00 बजे अंशु की मौत हो गई। उसके बाद गुरुवार की सुबह 4:00 बजे माहिर ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  

हादसे में घायल माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मां की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने दोनों ही भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed