मैनपुरी में हादसा: तालाब में डूब रहे बड़े भाई को बचाने के लिए कूदा 11 साल का बालक, दोनों की मौत
मैनपुरी के विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत बासक के गांव गुनहिया में पशु चराने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गुनहिया में सोमवार की सुबह पशु चराने गए दो भाई तालाब में डूब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शाम को दोनों को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव गुनहिया निवासी गिरीश यादव का 15 वर्षीय पुत्र अर्पित सोमवार की सुबह अपने चचेरे भाई 11 वर्षीय प्रशांत पुत्र रनवीर के साथ पशु चराने के लिए खेत की ओर गए थे। तालाब के पास पशु चराने के दौरान किसी तरह से अर्पित तालाब में जा गिरा। वह डूबने लगा तो प्रशांत उसे बचाने के प्रयास करने लगा। इस दौरान वह भी तालाब में गिर गया।
परिजनों ने नहीं कराया शवों को पोस्टमार्टम
दोनों तालाब में डूबने लगे, इस बीच शोर सुनकर आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर आ गए। दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। दोनों को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस बगैर किसी कार्रवाई के वापस लौट ग
दो भाइयों की मौत से गांव में पसरा मौत
गांव गुनहिया निवासी चचेरे भाई अर्पित और प्रशांत की तालाब में डूबने से मौत के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते तालाब किनारे पहुंच गए। सोमवार दोपहर बाद दोनों किशोरों के शवों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। ग्रामीणों के अनुसार चचेरे भाइयों के बीच बेहद प्रेम था। प्रशांत और अर्पित साथ-साथ पशुओं को चराने के लिए जाया करते थे।
पशुओं को चरने के लिए छोड़ कर वह लोग काफी देर तक खेलते थे। इसके बाद घर वापस आ जाते थे। सोमवार को ऐसा नहीं हुआ। दोनों पशु चराने तो गए, लेकिन घर उन दोनों के शव आए। गुनहिया में हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के रिश्तेदार व आसपास के ग्रामीणों भी गांव पहुंच गए। वहीं पूर्व एमएलसी अरविंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर शोक जताया।