फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children died drowning in pond during graze cattle in karhal mainpuri

मैनपुरी में हादसा: तालाब में डूब रहे बड़े भाई को बचाने के लिए कूदा 11 साल का बालक, दोनों की मौत

Mon, 09 May 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 03:14 PM IST
सार

मैनपुरी के विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत बासक के गांव गुनहिया में पशु चराने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two children died drowning in pond during graze cattle in karhal mainpuri
अर्पित और प्रशांत के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गुनहिया में सोमवार की सुबह पशु चराने गए दो भाई तालाब में डूब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शाम को दोनों को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव गुनहिया निवासी गिरीश यादव का 15 वर्षीय पुत्र अर्पित सोमवार की सुबह अपने चचेरे भाई 11 वर्षीय प्रशांत पुत्र रनवीर के साथ पशु चराने के लिए खेत की ओर गए थे। तालाब के पास पशु चराने के दौरान किसी तरह से अर्पित तालाब में जा गिरा। वह डूबने लगा तो प्रशांत उसे बचाने के प्रयास करने लगा। इस दौरान वह भी तालाब में गिर गया। 

विज्ञापन

परिजनों ने नहीं कराया शवों को पोस्टमार्टम 

दोनों तालाब में डूबने लगे, इस बीच शोर सुनकर आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर आ गए। दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। दोनों को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस बगैर किसी कार्रवाई के वापस लौट ग

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत से गांव में पसरा मौत

गांव गुनहिया निवासी चचेरे भाई अर्पित और प्रशांत की तालाब में डूबने से मौत के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते तालाब किनारे पहुंच गए। सोमवार दोपहर बाद दोनों किशोरों के शवों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। ग्रामीणों के अनुसार चचेरे भाइयों के बीच बेहद प्रेम था। प्रशांत और अर्पित साथ-साथ पशुओं को चराने के लिए जाया करते थे। 

पशुओं को चरने के लिए छोड़ कर वह लोग काफी देर तक खेलते थे। इसके बाद घर वापस आ जाते थे। सोमवार को ऐसा नहीं हुआ। दोनों पशु चराने तो गए, लेकिन घर उन दोनों के शव आए।  गुनहिया में हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के रिश्तेदार व आसपास के ग्रामीणों भी गांव पहुंच गए। वहीं पूर्व एमएलसी अरविंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed