फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two cars collided on Agra-Lucknow Expressway in Agra

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: वाहन को बचाने के दौरान दो कारें भिड़ीं, पांच लोग घायल

Sun, 14 Nov 2021 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 11:15 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को दो कारें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। हादसा फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास हुआ।

विज्ञापन
two cars collided on Agra-Lucknow Expressway in Agra
एंबुलेंस में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास कानपुर से दिल्ली जा रहीं दो कारें अचानक गलत लाइन से आई एक अन्य कार को बचाने में आपस में टकरा गईं। घटना में पांच लोग घायल हो गए। तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


कानपुर के काकादेव निवासी श्रीनिवास विश्वकर्मा परिवार के विश्वास, वैजयंती और घनश्याम के साथ कार से नई दिल्ली जा रहे थे। कार चालक शिवराम चला रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन के पास अचानक सामने से एक कार गलत लेन में आ गई। कार को बचाने के लिए शिवराम ने वाहन को दूसरी ओर निकालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इस दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार से जा भिड़ी। इसके चलते पीछे से आ रही डस्टर भी पीछे से कार में जा घुसी। इस घटना में डस्टर में बैठे पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में फॉर्च्यूनर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed