फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two buses collided on the Agra-Lucknow Expressway, injuring seven passengers. The accident occurred in the Fatehabad area when the driver dozed off.

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराईं दो बस, 7 यात्री घायल, चालक को नींद की झपकी आने फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ हादसा

Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two buses collided on the Agra-Lucknow Expressway, injuring seven passengers. The accident occurred in the Fatehabad area when the driver dozed off.
फतेहाबादफोटो।बस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर सहमे बैठे यात्री
फतेहाबाद। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रेवल्स बसों की भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रही बस आगे चल रही बस में घुस गई। बसों के टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों बसों में सवार 7 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीतामढ़ी बिहार निवासी बस चालक निसार खान पुत्र अमीन खान गंगा ट्रेवल्स की बस में 65 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 28.900 पर पीछे से आ रही फिलिप्स ट्रेवल्स की बस लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रहे बस चालक बबलू पुत्र सूबेदार निवासी मिरहची एटा को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस में जा घुसी। दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में गंगा ट्रेवल्स की बस में सवार अंशिका पुत्री सत्येंद्र यादव तथा राबिया खातून पुत्री अब्दुल को मामूली चोटें आईं। वहीं दूसरी बस के चालक बबलू के अलावा शताक्षी पुत्री संजय पांडे, मुकेश पांडे पुत्र रामलोट पांडे, सुरेंद्र सिंह पुत्र मेहराम सिंह निवासी मझौली फरीदाबाद, रितिक यादव घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और बस से घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दोनों बसों में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रही बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल सभी यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed