{"_id":"5ee85c768ebc3e43211c899c","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-at-jalesar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाइयों को अज्ञान वाहन ने रौंदा, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार भाइयों को अज्ञान वाहन ने रौंदा, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
Tue, 16 Jun 2020 03:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:36 PM IST
सार
- ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
- आर्थिक मदद के लिए एसडीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मंगलवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई एक ही बाइक से मंडी सब्जी लेने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना जलेसर सादाबाद रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अनिल कुमार (26) और धर्मेंद्र (23) पुत्रगण किशनपाल निवासी रूधावल थाना सहपऊ जिला हाथरस को रौंद दिया।
चिंताजनकः 14 दिन में 20 संक्रमितों की मौत, मृतकों में 85 प्रतिशत बुजुर्ग
विज्ञापन
अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर भर्ती कराया गया। यहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय धर्मेंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई।

बताया गया है कि दोनों भाई गांवों में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। हर रोज सुबह जलेसर की मंडी से सब्जी खरीदकर ले जाते थे। मंगलवार को भी दोनों भाई बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
दोनों भाइयों की हादसे में मौत होने की खबर परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जलेसर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पिता किशन लाल ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
सब्जी विक्रेता भाइयों की मौत की खबर पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी केपी सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम सुभाष कटारिया मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिना मुआवजे के जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। मौके पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।