{"_id":"686e895cd0155263900852ae","slug":"two-brothers-died-in-a-road-accident-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो भाइयों की सड़क हादसे में माैत...तीसरे ने भी की जान देने की कोशिश, एक साथ जली चिताएं; नहीं रुके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो भाइयों की सड़क हादसे में माैत...तीसरे ने भी की जान देने की कोशिश, एक साथ जली चिताएं; नहीं रुके आंसू
Wed, 09 Jul 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:53 PM IST
सार
हादसे की खबर सुनते ही मृतकों का छोटा भाई हरेंद्र बदहवास हो उठा। उसने कमरे में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
भाइयों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद के बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील गांव के दो भाइयों की अलवर, राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। दो भाइयों की मौत से परेशान होकर छोटे भाई ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
नवामील निवासी राकेश (32) और उनका छोटा भाई अर्जुन उर्फ लटूरी (28) राजस्थान के अलवर के पास एक फैक्टरी में काम करते थे। अर्जुन की पत्नी की तबीयत खराब होने पर दोनों भाई मंगलवार को छुट्टी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलवर से करीब 80 किलोमीटर आगे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें-UP: 'मैं तीन महीने से नजरबंद...', एटा जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोका, पुलिस से नोकझोंक; हंगामा

Trending Videos
हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों का छोटा भाई हरेंद्र बदहवास हो उठा। उसने कमरे में जाकर फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।
इधर, बुधवार शाम को जैसे ही दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे, तो मातम छा गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शाम को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों मृतक भाइयों के दो-दो छोटे बच्चे हैं। दो भाइयों की मौत से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। गांव में भी हर आंखें नम दिखीं।