फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police stopped SP MP Ramjilal Suman from going to etah in agra

UP: 'मैं तीन महीने से नजरबंद...', एटा जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद हंगामा

Wed, 09 Jul 2025 08:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

एटा जाने के लिए दोपहर में सांसद रामजीलाल सुमन अपने आवास से बाहर निकले। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
police stopped SP MP Ramjilal Suman from going to etah in agra
बैरियर लगाकर सांसद को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के मामले में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने बुधवार को एटा जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने फिर रोक लिया। सपा सांसद ने कहा कि भाजपा शासन में अघोषित आपातकाल है। मैं तीन महीने से नजरबंद जैसे हालात में हूं। मुझे लोगों की आवाज उठाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन


एटा के मारहरा स्थित सिरसाबदन गांव में भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति तीन बार तोड़ी गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में बुधवार को पूर्व घोषित धरना-प्रदर्शन था। जिसमें आगरा, अलीगढ़ व एटा के आस-पास जिलों से सपा कार्यकर्ता शामिल होने थे। सुमन ने कहा कि रात में ही मेरे घर पुलिस आ धमकी। मुझे नजरबंद कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस का घेरा तोड़कर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद सुमन ने आवास से निकलने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने बैरियर लगा दिए। रास्ते बंद कर दिए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी और हंगामा हुआ। सुमन ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिन में प्रतिमा तोड़ने वाले जेल नहीं भेजे गए तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सुमन ने कहा कि अखिलेश के जन्मदिन पर उनका पोस्टर फाड़ा गया। पुलिस मूक-बधिर बनी रही। 

सपा सांसद ने कहा कि पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली से दलित समाज हतोत्साहित है। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सुमन, शशांक यादव, गौरव यादव, शराफत हुसैन, महेंद्र सिंह, शाहिद कुरैशी, बृजमोहन राही, ओम प्रकाश मकवाना, सलीम शाह, धर्मेंद्र यादव, रविकांत मिश्रा, राजपाल बाबा, अवनींद्र यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-UP: मोबाइल गेम में गंवा दी 80 लाख की प्राॅपर्टी..फिर कर्ज लेकर लगाई रकम, व्यापारी सह नहीं सका दबाव; दे दी जान


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed