{"_id":"60322f54099b6e1ff5667808","slug":"two-brothers-died-due-to-truck-crashed-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, इटावा जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, इटावा जा रहे थे दोनों
Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार की रात हाईवे पर बाइक सवार दो भाई ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बाइक सवार राहुल (25) और सुनील (18) मटसेना गांव के रहने वाले थे। वे आगरा के मूल निवासी थे। शनिवार की रात राहुल अपने छोटे भाई सुनील के साथ इटावा ससुराल जा रहा था। हाईवे पर सिरसागंज पब्लिक स्कूल के सामने उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन