{"_id":"670177eb65be4bb37e02e3b2","slug":"two-brothers-approached-dm-with-their-problem-in-agra-dm-directed-sdm-to-provide-help-to-family-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीएम साहब, बारिश में ढह गया घर... बच्चे हो गए बेघर; 183 शिकायतों पर 11 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीएम साहब, बारिश में ढह गया घर... बच्चे हो गए बेघर; 183 शिकायतों पर 11 का हुआ निस्तारण
Sun, 06 Oct 2024 07:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:16 AM IST
सार
सिरौली के दो भाइयों ने आपबीती डीएम को सुनाई। वह बुजुर्ग मां-पत्नी और सात बच्चों के साथ समाधान दिवस पहुंचा था। डीएम ने एसडीएम को प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद और घर का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सदर तहसील दिवस पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया डीएम अन्य अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। साहब, बारिश में हमारा घर ढह गया। तूफान ने सब उजाड़ दिया। अब बच्चे बेघर हो गए हैं। खुले आसमान में नीचे सोना पड़ रहा है। हम पर तरस खाइए। मदद करिए। ये गुहार है सिरौली निवासी भूदेव की। इसका कच्चा घर था। पिछले दिनों बारिश में गिर पड़ा। शनिवार को भूदेव पत्नी काजल, छोटे भाई और उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां व सात बच्चों को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को भूदेव और काजल ने आपबीती सुनाई। कहा पति व पत्नी मजदूरी करते हैं। गांव में पुराना घर था। इसमें दो भाइयों का परिवार रहता था। पिछले दिनों लगातार बारिश ने सब कुछ छीन लिया। अब खंडहर में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को भूदेव और काजल ने आपबीती सुनाई। कहा पति व पत्नी मजदूरी करते हैं। गांव में पुराना घर था। इसमें दो भाइयों का परिवार रहता था। पिछले दिनों लगातार बारिश ने सब कुछ छीन लिया। अब खंडहर में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छोटे-छोटे बच्चे हैं। डर सा लगा रहता है। बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से कई बार मुआवजा दिलाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल ने कह दिया, डीएम साहब के पास जाओ। डीएम ने तत्काल एसडीएम को प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद और घर का सर्वे कराने के निर्देश दिए।