फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two boys hit by car, one died

तेज रफ्तार कार ने दो बालकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
two boys hit by car, one died
कासगंज। कासगंज सोरों मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करने को खड़े दो बालकों को रौंद दिया। एक बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार हिमांशु (08) पुत्र उमेश निवासी प्रहलादपुर सोरों हुआ। परिजनों के साथ हिमांशू और नवनीत (09) पुत्र अशोक निवासी प्रहलादपुर एसपी कार्यालय के निकट ढाबे पर खाना खाने के लिए गए। जब वह टेंपो से उतरकर सड़क को पार करने के लिए सड़क किनारे खड़े हुए थे तभी दोनों को कासगंज से सोरों की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल नवनीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। बालक हिमांशु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कार एवं कार के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed