{"_id":"648374857121b077b00e2524","slug":"two-bikes-collided-three-injured-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-288-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो बाइकें टकराई, सवार तीन हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो बाइकें टकराई, सवार तीन हुए घायल
Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहावर। सहावर चांड़ी मार्ग पर गांव चांड़ी गांव के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सहावर क्षेत्र के गांव इकबालगंज गांव निवासी होरीलाल (30) अपनी साली कुमकुम (15) को अपनी ससुराल पटियाली के मझौला गांव से बाइक पर बिठाकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चांड़ी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने टक्कर हाे गई। बाइक पर कासगंज क्षेत्र के मिहारी गांव निवासी राजवीर (30) सवार था। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार किशोरी सहित तीनों लोग घायल हुए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। जहां डॉक्टर ने राजवीर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।