{"_id":"6ac86d203d8f52b11502bf82","slug":"two-bikers-killed-in-collision-with-unidentified-vehicle-on-agra-jalesar-road-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा: मैक्स ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा: मैक्स ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम
Fri, 09 Oct 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:57 AM IST
सार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में अगरपुर तिराहे के पास अज्ञात मैक्स की टक्कर से बाइक सवार राहुल राजपूत और अतिन्द्र राजपूत की मौके पर मौत हो गई। दोनों आवल खेड़ा से अपने गांव पुरा गोवर्धन लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के जलेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अगरपुर तिराहे के पास अज्ञात मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में राहुल राजपूत और अतिन्द्र राजपूत, निवासी पुरा गोवर्धन की मौत हो गई। दोनों आवल खेड़ा की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात मैक्स की तलाश की जा रही है।