फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bike riders died in road accidents in agra

आगरा: अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 16 Dec 2021 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Dec 2021 07:01 PM IST
सार

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप हुआ। दूसरा शमसाबाद क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से हुआ। 

विज्ञापन
Two bike riders died in road accidents in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हाथरस के कुंवरपुर गिररौली निवासी राहुल चौहान (35) बुधवार की शाम को घर से आगरा अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था। शाम को वह आगरा से घर जा रहा था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह खंदौली के इंटरचेंज के पास सड़क किनारे वह मृत मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से आधारकार्ड मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष खंदौली अवधेश गौतम का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

थाना शमसाबाद क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग पर तिवरिया गांव के समीप बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके चाचा घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस के मुताबिक राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) के ग्राम बिचोला निवासी हरिओम बृहस्पतिवार को चाचा मुकेश के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे रास्ते में तिवरिया गांव के समीप ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हरिओम की मौत हो गई। जबकि चाचा मुकेश घायल हो गए। थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed