{"_id":"63947ffe4360607a5c0c6d6a","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-the-tractor-of-rangshala-kasganj-news-agr556371361","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
दरियावगंज (कासगंज)। पटियाली थाना क्षेत्र के पटियाली - दरियावगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही बाइक सवारों ने उपचार को ले जाते समय अलग - अलग समय पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना से दोनों ही मृतकों परिवारों में चीत्कार मच गया।
कन्हैया (42) पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम श्रीनगला और लाल सिंह (45) पुत्र विजय पाल निवासी गंगपुर थाना कपिल जनपद फर्रुखाबाद रात्रि के समय बाइक से पटियाली मार्ग पर थाना दरियावगंज जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मौके पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस से पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल कन्हैया को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां अस्पताल ले जाते समय कन्हैया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रंगशाला के ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
- रंगशाला के ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस ने रंगशाला के ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर, पटियाली।