फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested including brother of Solver gang leader in agra

सॉल्वर गिरोह के सरगना के भाई सहित दो गिरफ्तार, पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई थी सेंध

Mon, 30 Dec 2019 09:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including brother of Solver gang leader in agra
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले फिरोजाबाद के सॉल्वर गिरोह के सरगना रजनेश के भाई गिरजेश सहित दो को आगरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस भर्ती में सॉल्वर बैठाने की बात कबूल की है। उनके पास से दो फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद हुए। 
विज्ञापन


19 दिसंबर को छत्ता स्थित आस्था सिटी सेंटर से पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा था। इनमें फिरोजाबाद के गिरोह के सरगना रजनेश के तीन साथी रंजीत, आशीष और नितिन थे। सोमवार को पुलिस ने वाटर वर्क्स से फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर स्थित जाफराबाद निवासी गिरजेश यादव और अजय को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी गिरजेश ने बताया कि सॉल्वर गिरोह का सरगना रजनेश उसका भाई है। वह पुलिस भर्ती परीक्षा में 30 से अधिक सॉल्वर बैठा चुका है। उनका एक साथी मनोज है। वह फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से सात से आठ लाख रुपये लेकर भर्ती कराने का ठेका लिया था। मगर, पुलिस ने पूर्व में आठ सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया था। इसके बाद ही रजनेश का नाम सामने आया था। गिरफ्तार गिरजेश और अजय के पास से दो फर्जी प्रवेश पत्र भी बरामद किए हैं।

अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद के हैं गिरोह

पुलिस भर्ती परीक्षा की दस्तावेज समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में अब तक 30 से अधिक फर्जी अभ्यर्थी और सॉल्वर गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं। पुलिस की पड़ताल में तीन गिरोह का नाम सामने आया था। इसमें मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद का गिरोह था। 

पुलिस ने पिछले दिनों अलीगढ़ के ललित कुमार के गैंग को पकड़ा था। फिरोजाबाद के रजनेश ने भी कई सॉल्वर बैठाए थे। वह अब तक फरार है। हालांकि उसके गैंग के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं। रजनेश एक विद्यालय में शिक्षण कार्य करता था। इसके बाद उसने सॉल्वर बैठाने शुरू कर दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed