{"_id":"69d7612dd833feb5a4087d0f","slug":"two-arrested-for-stealing-bikes-outside-hospital-in-agra-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने दबोचे ऐसे शातिर, जो पलक झपकते ही चोरी कर लेते हैं बाइक; अस्पतालों पर रहती थी इनकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने दबोचे ऐसे शातिर, जो पलक झपकते ही चोरी कर लेते हैं बाइक; अस्पतालों पर रहती थी इनकी नजर
Thu, 09 Apr 2026 01:49 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:49 PM IST
सार
अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, चोरी की बाइक भी बरामद हुई। आरोपी नंबर प्लेट हटाकर पहचान छिपाते थे और सस्ते दाम में बाइक बेचकर पैसा बांट लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उसकी पहचान छिपाते थे और फिर राहगीरों व कबाड़ियों को सस्ते दाम में बेच देते थे।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार, नगला हिमराज (थाना हाथरस गेट, हाथरस) निवासी नंदकिशोर ने एक अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी देवी का चौहान हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया था। वह दोपहर करीब दो बजे अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर पत्नी को देखने अंदर गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने मंगलवार को 80 फुटा रोड स्थित जैन मंदिर के पास से सुमित और साहिद उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बाइक चोरी कर नंबर प्लेट हटाकर सस्ते दाम में बेच देते थे और रकम आपस में बांट लेते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी साहिद उर्फ सोना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह चोरी और अवैध हथियार के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।