{"_id":"61e9bf693b8dc251f0577d48","slug":"two-arrested-for-smuggling-liquor-from-car-agra-news-agr5218055117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद (आगरा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से तस्करी कर शराब ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 152 बोतल शराब बरामद की है।
फतेहाबाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात एसआई सुयश सिंह बाह रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा के नंबर प्लेट लगी कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में से 152 बोतल अंग्रेजी शराब मिलीं। इसके अलावा आरोपियों से 84 स्टीकर और 288 बार कोड बरामद हुए। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पंकज निवासी सेक्टर-1 जिला रोहतक, हरियाणा और रविंद्र निवासी ईसापुर खेड़ी, गोहाना, सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।